मसूरी विधायक ने विजय कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित सड़क का किया लोकार्पण

MS Malik
By
1 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी में विधायक निधि से स्वीकृत सात लाख 27 हजार की लागत की सड़क का लोकार्पण किया।

विधायक गणेश जोशी ने कहा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में रहता है। विधायक निधि के माध्यम से कई स्थानों पर सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है कि विकास जनता के द्वार तक पहुँचता है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद सत्येंद्र नाथ, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, ओमप्रकाश बावड़ी आदि लोग उपस्थित थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!