रायपुर से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने किया नामांकन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून की हॉट सीटों में शामिल रायपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने दोबारा उनको रायपुर सीट से प्रत्याशी बनाकर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

रायपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं और उनको शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़े और छोटे भाई का मुकाबला होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!