छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने किया चुनाव प्रचार की थीम ”उत्तराखंडी स्वाभिमान चार धाम चार काम” का उद्घाटन

MS Malik
By
3 Min Read

हर गांव हर द्वार -पहुंचेगा उपचार

गैस सिलेण्डर के दाम- नही होंगे 500 के पार

5 लाख परिवारों को हर वर्ष मिलेंगे 40 हजार

4 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

देहरादून। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। बघेल ने जहां कांग्रेस के प्रचार अभियान की थीम ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान चार धाम चार काम’ शीर्षक से शुरू किये गये चुनावी अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बघेल ने उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया व्हाट्सएप कार्यक्रम की भी शुरुआत की।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए बघेल ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम का महत्व हम सब जानते हैं। जो भी उत्तराखंड आता है वह चारधाम के दर्शन जरूर करना चाहता है। इसी को देखते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस ने चारधाम चार काम का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में बेरोजगारी अपने चरम पर है यहां तक कि सरकार उसके आंकडे तक जारी नही कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए गैस सिलेण्डर 900 रूपये के पार पहुंचा दिया है।

उत्तराखंड से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पिछले 1 माह से काफी सक्रिय है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया था। बघेल का यह दौरा अगले महीने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित 53 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के 2 दिन बाद हो रहा है। भारी असमंजस के चलते कांग्रेस अभी 17 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान और मतगणना 10 मार्च को होगी।

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोसेसर गौरव वल्लभ, चुनाव प्रयवेक्षक मोहन प्रकाश, चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडेय,मीडिया प्रभारी राजीव महृषि, संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, कांग्रेस की प्रवक्ता प्रतिमा सिंह महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, राजेंद्र शाह समेत कईं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!