राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन की तैयारियों को लेकर दीनदयाल मंडल की बैठक आयोजित

MS Malik
By
2 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के पंडित दीनदयाल मंडल की बैठक का आयोजन सहारनपुर रोड स्थित होटल क्रॉउन रॉयल में किया गया।

बैठक में 5 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के आगमन को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई।

बैठक में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आ गमन पर धर्मपुर चौक और रेसकोर्स चौक के बीच पंडित दीनदयाल मंडल के कार्यकर्ता गढ़वाली अल्पसंख्यक वेशभूषा में अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भव्य तरीके से स्वागत के लिए बड़ी संख्या में दीनदयाल मंडल से कार्यकर्ता स्वागत सम्मान में पहुंचेगे।

क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप ने बताया कि कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में ब्रह्मपुरी से भी उनकी पूरी मुस्तैदी रहेगी और उनके क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बैठक में राज्य मंत्री खेमपाल, महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत, पार्षद सतीश कश्यप, महामंत्री सुनील पुंडीर, उपाध्यक्ष संजीव सिंहल, अशोक वर्मा, पार्षद आफताब आलम, पूर्व पार्षद नीरज सेठी, गौरव बुडाकोटी, नाथीराम, सागर यादव, आशीष गिरी, राजाराम, निधि राणा, विद्या बिष्ट, योगेंद्र पुंडीर, प्रवीण, इशरार अहमद, शाहना, नीरज यादव, आशा भाटी, अंजली यादव, राकेश कंबोज, सुनीता पाल, बीना भंडारी, रानी मधवाल, प्रियंका गुसाईं, सचिन शर्मा, राजेश कश्यप, मनोज वालिया, नितिन ठाकुर, विजय कश्यप, मनीष भट्ट, पुष्पराज ध्यानी आदि मौजूद रहे। इस दौरान विधायक विनोद चमोली ने सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना गाइड लाइन का विशेष पालन करने का आग्रह किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!