विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में स्नातक क्षेत्र में 40.97 तथा शिक्षक निर्वाचन में 67.88 प्रतिशत मतदान

MS Malik
By
2 Min Read

www.astitvatimes.com

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 में खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए 40.97 प्रतिशत तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जनपद में सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ एस0 चन्नप्पा जनपद के लगभगर सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण करते रहे।

जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 एस0चन्नप्पा ने मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विकास खण्ड मुजफ्फराबाद, साढौली कदीम, सरसावा, नानौता, रामपुर मनिहारान तथा नगर निगम क्षेत्र के गुरू नानक गल्र्स इण्टर कालेज सहारनपुर, महाराज सिंह डिग्री काॅलेज सहारनपुर और एच0ए0वी0 इण्टर काॅलेज देवबन्द का निरीक्षण कर सभी मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने जगह-जगह कोविड-19 की गाइडलाईन का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जनपद में विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए 78 एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदेय स्थल बनाये गये थे। इस प्रकार जनपद में कुल 92 मतदेय स्थल बनाये गये थे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए 14 जोनल मजिस्ट्रेट व 15 सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा 92 मोइक्रो आॅब्र्जवर की तैनाती की गयी थी। चुनाव सम्पन्न होने तक जनपद में खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए 40.97 प्रतिशत तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!