राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने राजधानी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को बड़े हर्ष-उल्लास से मनाया। मुख्य कार्यक्रम राजेंद्र नगर व्यापार संघ के साथ मनाया गया। व्यापारियों ने एक दूसरे को इस पावन पर्व की बधाई दी और आश्वासन दिया कि व्यापारी हितों के लिए लडाई सब मिलजुलकर अंत तक लडेंगे और उसमें सब व्यापारी एक दूसरे के साथ खड़े हैं।

प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने कहा प्रदेश में ऐसा कोई भी व्यापार मंडल नहीं है जो राष्ट्रीय लेवल पर अपनी बात को रख सके व्यापारियों का राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक ऐसा व्यापार मंडल है जो व्यापारी के हितों की बात को राष्ट्रीय स्तर पर रख सकता है और रखेगा।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा कि व्यापारी हितों की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल दिल्ली में बैठे राजनेताओं से व्यापारियों की समस्याओं तथा हक की लड़ाई की बात पहुंचाने में पूर्णता सक्षम है।

प्रदेश महामंत्री डी डी अरोड़ा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से व्यापारियों के हितो के लिए संघर्षरत हूं तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल से मुझे नवीन ऊर्जा एवं शक्ति प्राप्त हुई है। महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि वे दून के समस्त व्यापारियों के हितों का ध्यान रखेंगे तथा दून के लोकल व्यापार मंडलो को राष्ट्रीय व्यापार मण्डल से जोड़ कर चलेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!