लगातार जारी है टीम हेमा पुरोहित का अन्नपूर्णा रसोई द्वारा सेवा कार्य, प्रीतम ने बढा़या हौसला

0
256

देहरादून। कोरोना महामारी के बीच स्वयंसेवी संस्थाओं एवं लोगों का जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। जहां कई स्वयंसेवी संस्थाएं लोगों को दवाई, राशन एवं पशुओं को चारा आदि पहुंचाने में लगातार सक्रिय हैं वही प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित भी अपनी टीम के साथ पिछले लगभग 1 माह से लगातार अन्नपूर्णा रसोई चलाकर जरूरतमंद एवं अपवंचितों को खाना खिलाने का कार्य कर रही है। इस कार्य में उनके पति अपणु पहाड़ अपनी संस्कृति के अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित एवं उनकी टीम लगातार सहयोग कर रही है।

मंगलवार को उनके द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसोई का 26 वां दिन है और आज दोपहर के भोजन में दाल चावल सब्जी पूरी सलाद दही बनाकर 174 लोगों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया।

टीम हेमा पुरोहित द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतमसिंह एवं महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी पहुंचे और टीम हेमा पुरोहित की मुक्त कंठ से प्रशंसा करने के साथ ही इस सेवा कार्य में सहयोग करने के लिए दिग्विजय सिंह रावत, अमित मौर्य, पूर्व प्रधान सत्यम बिष्ट, दीपेंद्र बिष्ट, हिमांशु, योगिता, बबीता आदि का मनोबल बढाया।

सेवा कार्य में लगी टीम के सदस्यगण
प्रमोद राणा 8193883333
राजेंद्र पंवार
91490904
त्रिलोक भाई 8279307616
महेश चमोली 9997413641
विभु त्यागी
790614122
भूपेश जोशी 9870620875
उपेंद्र डबराल
9897867042
रविंद्र डबराल
9760115790

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here