शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश यादव का ऑफर ठुकराया

MS Malik
By
1 Min Read

शिवपाल ने ठुकराया अखिलेश का ऑफर, बोले -इस समय संगठन को मजबूत बनाना एक मात्र लक्षय

शादाब मलिक

शिवपाल ने कहा कि “कोई क्या कह रहा है हमें उस पर नहीं जाना है, सब बेकार की बात है.” उन्होंने कहा कि पहले हमें अपनी पार्टी और संगठन मजबूत करना है और फिर उसके बाद बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी बन चुकी है और हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर जल्द निकलने वाले हैं।

कल शनिवार को दीपावली मनाने इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए गठबंधन के सवाल पर खुलकर बोलते हुए कहा था कि वो 2022 के चुनाव में जसवंतनगर की विधानसभा सीट जिस पर शिवपाल सिंह विधायक है उसको प्रसपा के लिए छोड़ देंगे और सरकार बनने पर चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री भी बनाएंगे।

शिवपाल ने इस सवाल का सीधा जवाब न देते हुए साफ कर दिया इस वक्त उनका ध्यान अपनी पार्टी प्रसपा और संगठन को मजबूत बनाना है। कोई क्या कह रहा है उन्हें इन बातों से कोई मतलब नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!