अमर शहीद जसवंत सिंह रावत को मसूरी विधायक ने शहीद के परिजनों संग श्रद्धांजलि अर्पित की

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मंगलवार को देहरादून के पथरिया पीर पुल के निकट बाबा जसंवत सिंह द्वार पर 1962 के भारत-चीन युद्ध के महानायक जसवंत सिंह रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शहीद जसवंत सिंह रावत की अमर गाथा को जीवित रखने के प्रयास से यह शहीद द्वार निर्मित करवाया गया है।

उन्होनें कहा कि उत्तराखण्ड की धरती वीरों की जननी है। बाबा जसवंत आज भी राज्य के वीर सपूतों के लिए आदर्श हैं। विधायक जोशी ने कहा कि मैंने संकल्प लिया है कि ऐसे अमर शहीद की याद को आने वाली नस्लों तक जिंदा रखने का प्रयास करूंगा।

इसी सोच के साथ पथरिया पीर से प्रारम्भ होने वाले कैंट क्षेत्र पर शहीद जसवंत सिंह रावत जी के नाम से शहीद द्वार का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर शहीद के भाई विजय सिंह रावत, भाभी मधु रावत, अमित रावत, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, दीपक अरोड़ा, अवनीश कोठारी, अनुज रोहिला, संजय राणा, विजेन्द्र उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!