इंडिया ग्लोब ट्रेड फेयर में जमकर खरीदारी कर रहे दूनवासी, मेले में खान पान के साथ ही भरपूर मनोरंजन

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

सुबह से लेकर देर शाम तक चाय के साथ पकौड़ी और गरमा-गरम स्वादिष्ट भोजन, जलेबी समेत अन्य कई प्रकार के व्यंजनों का लोगों ने लिया ज़ायका, मनोरंजन एवं आकर्षक खरीदारी का भरपूर सुनहरा लाभ

देहरादून। उत्तराखंड वासियों के दिलों की खास धड़कन बन चुके इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में बड़ी संख्या में लोग न सिर्फ आकर्षक शाही सामान की खरीदारी का भरपूर लाभ उठा रहे हैं, वही भिन्न-भिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद भी वे ले चुके हैं I मुख्य बात यह है कि राजधानी देहरादून में पिछले 10 दिनों से चल रहे इस बहुत ही आकर्षक एवं शाही ट्रेड फेयर में लाइफस्टाइल के तमाम प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जिनकी खरीदारी जमकर की गई है और की जा रही है।

स्थानीय बन्नू स्कूल के ग्राउंड में आयोजित इस भव्य और बहुत ही शांति प्रिय,आकर्षक इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर निश्चित रूप से उत्तराखंड तथा इस राज्य की राजधानी दून वासियों के दिलों में बस चुका है I आज रविवार के छुट्टी वाले दिन व धूप होने पर भारी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर यहां का जमकर आनंद लिया I भिन्न-भिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों, गरमा गरम पकौड़ी और चाय के साथ ही फूड कोर्ट में नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए भी काफी भीड़ उत्साह के रूप में रही I सुबह से लेकर देर शाम तक जैसे-जैसे मौसम सर्द होता गया वैसे-वैसे फूड कोर्ट पर शाही स्वादिष्ट व्यंजन एवं गरमा गरम भोजन तथा गरमा गरम जलेबी इत्यादि व्यंजनों का जमकर स्वाद भी हजारों लोगों ने लिया, जिनमें खासतौर से महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल रहे I भिन्न-भिन्न एन स्टालों पर पहुंचकर आकर्षक एवं शाही सामानों की खरीदारी भी आज रविवार छुट्टी के लिए काफी जमकर की गई जिससे स्टॉल संचालकों के चेहरे खिले रहे।

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में बेहतरीन एवं शाही तथा आकर्षक सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों में काफी उत्साह और उमंग दिखाई दिया I लोगों ने फूड कोर्ट पहुंच कर भी विभिन्न जायेकेदार व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी I मेले में जयपुर के एक्सक्लूसिव बेंगल, दुबई के परफ्यूम एवं अनेक प्रकार के बेहतरीन खुशबू वाले इत्र, महिलाओं एवं घर की साज सज्जा के शाही अंदाज वाले आकर्षक सामान, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट, युगांडा के बेहतरीन बुंदे, बालियां, अंगूठियां, कंगन, ब्रेसलेट, हेयर पिन, आकर्षक कुर्तियां आदि काफी ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने रहे और उनकी खरीदारी भी हुई I मेले में मुख्य रूप से अलिफ़ ढकाई जमदानी बांग्लादेश की आकर्षक एवं भव्य भिन्न प्रकार की साड़ियां भी आकर्षण का केंद्र बने रहे I साथ ही बैंकॉक गैलेक्सी स्टॉल पर भी महिलाओं एवं युवतियों ने आकर्षक भव्य सामान की खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई I

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!