उत्तराखंड: डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार, चार की मौत चार घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। गुरुवार देर रात हरिद्वार जिले में एक दुखद सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोगp घायल हो गए। कार में कुल दस लोग सावर थे। मंगलौर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार मनीष पुत्र बृजेश निवासी इख्तारपुर थाना दौराला मेरठ की बारात सोनम पुत्री धर्मपाल मकान नंबर 159 पूर्वी दीनदयाल चंद्रपुरी रुड़की के घर आ रही थी। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बारात की एक गाड़ी स्कॉर्पियो, जिसमें 10 लोग सवार थे, गुड़ मंडी मंगलौर के पास अचानक डिवाइडर पर चढ़ने के कारण सड़क पर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को थाना मोबाइल, पीसी और 108 एवं राहगीरों की मदद से सक्षम हॉस्पिटल मंगलौर और सिविल हॉस्पिटल रुड़की भेजा गया। सिविल अस्पताल और सक्षम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।

मृतक
सुजल पुत्र सतीश निवासी इख्तियारपुर दौराला मेरठ उम्र 17 वर्ष

सोनू पुत्र मुकेश निवासी कटवी थाना शाहपुर, मेरठ

वंश पुत्र अमित निवासी इख्तियारपुर, मेरठ

एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

घायलो के नाम पता
मुकुल पुत्र सुदेश निवासी कुटवा कुटवी, थाना शाहपुर, मेरठ

काशी पुत्र विजय उम्र 30 वर्ष (हालत गंभीर)

तुषार पुत्र सतीश उम्र 22 वर्ष
अमित पुत्र अमरपाल उम्र 22 वर्ष

दीक्षांत पुत्र जोगिंदर उम्र 20 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!