उत्तराखंड: प्रदेश में निर्धारित समय पर नहीं हो पाएंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी आगे बढ़ना तय हो गया है। निकायों की भांति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर नहीं हो पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को पंचायतों में नई मतदाता सूची बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 13 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल इसी साल नवंबर में खत्म हो रहा है, लेकिन अभी मतदाता सूची के साथ ही आरक्षण तय नहीं हो पाया है। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगे बढ़ना तय है। विदित है कि सरकार इससे पहले निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल दो बार बढ़ा चुकी है। शनिवार को निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने हरिद्वार को छोड़ सभी जिलाधिकारियों को नए सिरे से मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। चूंकि, 13 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसके बाद फरवरी माह तक पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड होने के आसार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च के बाद ही राज्य में त्रिस्तरीय चुनाव हो पाएंगे।

जनवरी में 18 साल पूरे हो रहे हैं तो बनें मतदाता
एक जनवरी 2025 को जो भी 18 साल का पूरा होगा, वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता बन सकेगा। आयुक्त सुशील कुमार के आदेश मुताबिक उक्त तिथि को जो भी तय उम्र पार कर रहे हैं, उन्हें भी हर हाल में सूची में शामिल करें।

मतदाता सूची कार्यक्रम
अक्तूबर से नौ तक पंचायतवार नोडल अधिकारी होंगे नामित, 10 से 13 तक पर्यवेक्षकों की होगी नियुक्ति, 14 से 19 तक प्रशिक्षण व लेखन सामग्री कार्य संपन्न करना, 20 अक्तूबर से 16 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाता बनाना, 17 से 20 तक मतदाता सूची तैयार करना, 21 से 22 तक मतदाता सूची चुनाव कार्यालय में जमा कराना, 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक मतदाता सूची को डेटा इंट्री करना, 23 से 24 तक जन सामान्य को मतदाता सूची उपलब्ध कराना, 25 को मतदाता सूची का आलेख्य का प्रकाशन, 26 दिसंबर से एक जनवरी तक आपत्तियां प्राप्त करना, 2 जनवरी से पांच तक आपत्तियों का निस्तारण, 6 से सात जनवरी तक सूची का पांडुलिपियां तैयार करना, 8 से नौ तक पांडुलिपि सूची चुनाव कार्यालय को उपलब्ध कराना, 10 से 11 तक सूची की डाटा एंट्री करना ल्ल 12 जनवरी को मतदाता सूची नोडल अफसर को उपलब्ध कराना, 13 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!