एयर इंडिया को मिला नया मालिक, टाटा ग्रुप ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर जीती बोली

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप अब एयर इंडिया का नया मालिक बन गया है। धरती के साथ-साथ अब टाटा ग्रुप आसमान पर कब्जा करने जा रही है। टाटा ग्रुप ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर बिड जीत ली है। एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने भी बोली लगाई थी। यह दूसरा मौका है जब सरकार एयर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है। इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी लेकिन उसे कोई रिस्पांस नहीं मिला था।

इससे पहले खबरें आई थी कि अगर टाटा संस की एयर इंडिया को खरीदने के लिए जमा कराई गई बोली सफल रहती है तो एयर एशिया इंडिया को बजट एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ मर्ज किया जा सकता है। सिंगापुर इंटरनेशनल एयरलाइंस इस बात से सहमत है और वह एयर इंडिया के साथ विस्तारा के नेटवर्क को इंटीग्रेट करने के लिए तैयार है।

मलेशिया की एयर एशिया bhd पास एयर एशिया इंडिया में 16 फीसदी हिस्सेदारी है। इस मामले से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ने कहा है कि मार्च 2022 के बाद एशिया इंडिया की मलेशियन पार्टनर अपनी हिस्सेदारी 18 मिलियन डॉलर में बेचकर कंपनी से बाहर निकल सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!