नाम ही पहचान है “कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स”

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। आभूषण एक ऐसा शब्द है जिसको भारतीय संस्कृति में अलग ही महत्व दिया जाता है। बिना आभूषणों के यहां कोई पर्व, कोई उत्साह नहीं मनाया जाता है। खास तौर पर बिना ज्वैलरी कोई भी शादी नहीं हो पाती है।

राजधानी देहरादून एवं आसपास के लोगों के मन में ज्वैलरी खरीदने के लिए जो नाम सबसे पहले आता है वह है “कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स” माजरा देहरादून का नाम। क्योंकि कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स माजरा का यह शोरूम ग्राहकों को शुद्ध और आकर्षक गहने उपलब्ध कराने का काम बखूबी जानता है। इस शोरूम पर मनचाहे आभूषणों के डिजाइन निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार किए जाते हैं। अपने ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए “कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स” माजरा देहरादून खास वेडिंग कलेक्शन भी पेश करता रहता है। जिसके चलते कोहिनूर के प्रति ग्राहकों का आकर्षण कई गुणा बढ़ जाता है।

कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में खरीदारी करते ग्राहक

सोना चांदी या अन्य ज्वैलरी खरीदें HUID एवं GST के साथ : शेख इक़बाल

“अस्तित्व टाइम्स” प्रतिनिधि से बात करते हुए देहरादून के प्रतिष्ठित “कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स” के एमडी शेख इक़बाल हुसैन ने सोना, चांदी और हीरे की खरीदारी करते समय ग्राहकों के लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स में उच्च गुणवत्ता वाले सोने, हीरे और चांदी के आभूषण उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रमाणिकता और पारदर्शिता के साथ बेचा जाता है।

शेख इक़बाल हुसैन ने बताया कि आजकल बाज़ार में नकली या मिलावटी आभूषणों का खतरा बढ़ रहा है। ग्राहक जब भी सोना खरीदें, तो हमेशा HUID नंबर’ जरूर चेक कर लें। HUID (Hallmark Unique Identification) से ही असली हॉलमार्क वाली ज्वैलरी की पहचान होती है।उन्होंने बताया कि भारत सरकार के अधीन कार्यरत भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने उपभोक्ताओं को वस्तुओं की गुणवत्ता की पहचान करने में सहायता प्रदान करने के लिए बीआईएस केयर मोबाइल ऐप (BIS Care App) लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से ग्राहक अपने मोबाइल द्वारा ही सोना-चांदी की क्वालिटी को परख सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि वह हमेशा GST बिल के साथ ही खरीदारी करें, जिससे न केवल उनकी खरीदारी का रिकॉर्ड रहेगा, बल्कि भविष्य में किसी भी शिकायत या वापसी के समय वह दस्तावेज़ी रूप से सुरक्षित रहेगा।

कोहिनूर आर्ट ज्वेलर्स, देहरादून में विश्वसनीयता और गुणवत्ता का प्रतीक बन चुका है, जहां पारंपरिक डिज़ाइनों से लेकर आधुनिक कलेक्शन तक सब कुछ उपलब्ध है। इन दिनों अलग- अलग तरह की ट्रेडिशनल व लेटेस्ट डिजाइन वाली ज्वेलरी ट्रेड में है। कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स माजरा पर यह एक्सक्लूसिव वेडिंग कलेक्शन ज्वैलरी उपलब्ध है।

कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स माजरा देहरादून की ओर से सीमित समय के लिए ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें 30 ग्राम से अधिक गोल्ड ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज में 30% व डायमण्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसका लाभ लेने के लिए ग्राहकों के पास यह सुनहरा मौका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!