दून पुलिस का “आपरेशन लगाम“ 290 लोग गिरफ्तार 12 लाख से अधिक का जुर्माना

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, नियमों का उल्लंघन/हुड़दंग करने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही

नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 3597 व्यक्तियों के विरूद्ध विगत एक सप्ताह में चालानी कार्यवाही कर वसूला 12,46,690/- रू0 का जुर्माना

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध “ऑपरेशन लगाम” के तहत वृहद स्तर पर कार्यवाही किये जाने का निर्देश जारी किया हुआ है। जिसके तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन लगाम” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पिछले एक सप्ताह में ऑपरेशन लगाम के तहत दून पुलिस द्वारा 3597लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 290 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि इस दौरान 12 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

1- किये गये कुल चालान – 3597
2- मां0 न्यायालय के चालान- 931
3- मौके पर किये गये नगद चालान: 2666
4- वसूला गया जुर्माना – 12,46,690 /- ₹
5- गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या- 290

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग नियमों का पालन करें, अन्यथा ऑपरेशन लगाम के तहत उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर की गई कार्यवाही से हड़कंप

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नाम पट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ”आपेरशन लगाम” चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत दिये गए हैं। सभी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किये हुए हैं। जिसके बाद पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अभी तक 1753 चालान करते हुए 126 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही पांच लाख पचास हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

ऑपरेशन लगाम के तहत दून पुलिस द्वारा एक सप्ताह में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है: –
01: न्यायालय के चालान: 368
02: किये गये चालान: 1260
03: जुर्माने की राशि: 550510
04: किये गये कुल चालान: 1753
05: गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या: 126

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!