कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सचिव के साथ ही पछवा दून में घोषित किया जिलाध्यक्ष

MS Malik
By
2 Min Read

भास्कर चुग बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता, गुलाब धीमान को प्रदेश सचिव, विजय कुमार एडवोकेट को पछवा दून जिलाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

देहरादून। शनिवार को कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड की एक बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजपुर रोड में किया गया। जिसमें कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित द्वारा सेवादल के प्रदेश संगठन का विस्तार किया गया और उत्तराखंड आंदोलनकारी तथा अनेक सामाजिक तथा राजनीतिक पदों पर रहे कांग्रेस नेता भास्कर चुग को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी गुलाब सिंह धीमान को तथा कांग्रेस नेता विजय कुमार एडवोकेट को पछवादुन जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल विचारधारा के स्तर पर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने हेतु एक बड़ा अभियान शीघ्र ही चलाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेगा। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वह कांग्रेस को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद किया बोले भास्कर चुघ, देखें वीडियो

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर चंद रमोला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रवीण पुरोहित, कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू रोहिल्ला, कांग्रेस की ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह, राजेश नौटियाल, ओमकार चौधरी, सुमित उपाध्याय, अमित मौर्य, हेमंत चंदोला, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, अशोक कौंडल, राजू सिंह, मंजू चौहान आदि मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के बारे में जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!