कुत्ते और बिल्ली पालने वाले हो जायें सावधान, हो सकता है जान का खतरा

Chandrakant Purohit
2 Min Read

कुत्ते और बिल्ली पालने के शौकीन लोग सावधान हो जाएं| गर्मी बढ़ने के कारण पालतू जानवर भी तेजी से बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। यह पालतू जानवर हीट स्ट्रोक का शिकार होने लगे हैं।

पार्वो वायरस भी उन्हें अपनी चपेट में लेने लगा है। पशु चिकित्सक बताते हैं कि सामान्यतः लोग मानते हैं कि कुत्ते और बिल्लियों को गर्मी नहीं लगती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है| लोग इन्हें खुले में बांध देते हैं, जिससे वे हीट स्ट्रोक के शिकार हो जाते हैं।

बता दें कि पार्वो वायरस से पीड़ित कुत्ते और बिल्ली उल्टी और बदबूदार दस्त करने लगते हैं। इन बीमारियों का समय से इलाज न किया जाए तो कुत्ते और बिल्ली की मौत भी हो जा सकती है।

विकासनगर में पशु चिकित्सक डॉ. सतीश जोशी ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण पालतू जानवर जैसे कुत्ते और बिल्ली हीट स्ट्रोक का शिकार होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे का कारण यही है कि लोग इस गर्मी में भी पशुओं को खुले में बांध दिया करते हैं।

उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों को भी छाया में रखने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय पालतू जानवरों में पार्वो वायरस का भी प्रकोप है और वे डिहाइड्रेशन का भी शिकार होने लगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!