ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित,नई कार्यकारणी में 6 उपाध्यक्ष,3 महामंत्री सहित 22 पदाधिकारी घोषित

MS Malik
By
3 Min Read

5 तहसील सहित 11 ब्लॉकों में भी अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

सहारनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। साथ ही तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा द्वारा बुलाई गई बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई

जिला कार्यकारणी
राजकुमार शर्मा, हरजीत सिंह रंगुला, अरविंद सिंह काका,अनुज प्रताप सैनी, अनीस सिद्दीकी को उपाध्यक्ष के साथ अनुज स्वामी, नवाजिश खान मुकेश शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया है। तनेजा द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में विशाल कश्यप, सुबोध भोसले, जोगिंदर कल्याण, विपिन चौधरी, अवनीश कुमार, शकील अहमद, डॉक्टर मर्गूबुल हक, इंद्रेश त्यागी दानिश खान,वेद प्रकाश पांडे,सतीश आजाद, रामकुमार,रोहित, रामकुमार जाटव को सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नफीस उर रहमान को कोषाध्यक्ष रमन गुप्ता, सुधीर गुम्बर को प्रचार मंत्री, बीएम कश्यप, अजमत अली, महेश पहवा को संगठन मंत्री, मनोज कश्यप को प्रवक्ता, गौरव सैनी सदस्य एडवोकेट राजीव गुप्ता को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

अनुशासन समिति में राजकुमार शर्मा, हरजीत सिंह रंगुला,अनीस सिद्दीकी श्याम कुमार सैनी को रखा गया है।

घोषित नई कार्यकारिणी के अनुसार रामपुर मनिहारान तहसील में चौधरी कुशल पाल को अध्यक्ष, बेहट तहसील में एस एम हुसैन जैदी को अध्यक्ष, देवबंद तहसील में प्रशांत त्यागी को अध्यक्ष, सदर तहसील में सुभाष कश्यप को अध्यक्ष और नकुड तहसील में सुशील मोंगा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

ब्लॉक इकाई के गठन में सरसावा ब्लाक से कुलदीप कांबोज को अध्यक्ष, नकुड ब्लॉक से नितिन सैनी को कार्यवाहक अध्यक्ष, गंगोह ब्लॉक से मनोज महेश्वरी अध्यक्ष, सरसावा ब्लॉक से श्रीकांत शर्मा को अध्यक्ष, बलिया खेड़ी ब्लॉक से आशीष यादव को अध्यक्ष, नानौता ब्लॉक से फैयाज अली को अध्यक्ष, रामपुर मनिहारान ब्लॉक से धर्मेश गुप्ता को अध्यक्ष, नागल ब्लॉक से राहुल नौशाद को अध्यक्ष, सरोली कदीम ब्लॉक से नरेंद्र कांबोज को अध्यक्ष, देवबंद ब्लॉक से मनदीप शर्मा को अध्यक्ष, मुजफ्फराबाद ब्लॉक से एम एम हुसैन जैदी, चिलकाना ब्लॉक से संजय सैनी और सहारनपुर नगर ब्लॉक से कमल कश्यप को महानगर प्रभारी बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने आशा जताई है कि नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करेंगे और संगठन को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!