चंद्रबनी में धारा 4 समाप्त कर मालिकाना हक देने की मांग को मुख्यमंत्री ने घोषणा में किया शामिल

4

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के मोतीपुर चाय बाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा रखी गई विभिन्न विकास संबंधी मांगों को अपनी घोषणाओं में शामिल किया।

कार्यक्रम में विधायक पुंडीर ने चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत लागू धारा 4 को समाप्त कर निवासियों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही आर्केडिया ग्रांट क्षेत्र में वर्षों से रह रहे चाय बागान मजदूरों को मालिकाना हक प्रदान करने की पुरानी मांग को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में शामिल किया। इसके अलावा सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में नलकूपों की स्थापना, सड़क पुस्ता निर्माण, बड़ों वाला में मोक्ष धाम निर्माण तथा पुस्ता निर्माण की घोषणाएं भी मुख्यमंत्री द्वारा की गईं। इन घोषणाओं पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने मीठी बेरी– देवीपुर–उमेदपुर–पलवल मार्ग के शिलान्यास के शुभ अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, दयानंद जोशी, मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, सुखदेव फर्स्वाण, रवि कश्यप, पार्षद श्रीमती सुमन बुटोला, पार्षद श्रीमती किरण यादव, दर्शन सिंह रावत, अनिल नौटियाल, सुखबीर बुटोला, सुरेंद्र सिंह नेगी, अजय गोयल, अनिष भटनागर, अनिल ढकाल, आशीष तोमर, विकास कश्यप, महेश घोष, भगवान सिंह, मनोज कोठारी, राधेश्याम कश्यप, विलोचन प्रसाद शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।