होली छरोली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बालावाला में आज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के बालावाला क्षेत्र में आज होली छरोली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी रहेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक/गायिका सौरव मैथानी, अनीशा रांगड, वीरु जोशी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जायेंगे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अपणु पहाड़ अपणु संस्कृति मंच के अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित ने बताया कि उनके द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी आज मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे न्यू मिलन वेडिंग प्वाइंट बालावाला में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र वासियों से उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। कार्यक्रम के पश्चात जलपान का विशेष प्रबंध किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!