युवक युवती हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने चार हत्यारोपी किये गिरफ्तार

Astitva Times Desk
8 Min Read

युवक युवती हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने चार हत्यारोपी किये गिरफ्तार

देहरादून। हल्द्वानी के बड़ी मंडी क्षेत्र में युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर की गई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों की उम्र 20 से 25 साल के हैं। गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर किए जाने की पुष्टि हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, स्वयं मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों का परीक्षण कर विशेष टीम गठित करते हुए त्वरित खुलासे के निर्देश दिए।

मृतकों की पहचान शुभम टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी, ओखलकांडा (नैनीताल) के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
डॉ. जगदीश चन्द्र (पुलिस अधीक्षक नैनीताल) एवं मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण तथा अमित कुमार सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी) के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी के साथ छेड़खानी की गई, जिसका शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से लक्ष्मी की भी हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए गए।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन तथा दो आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी गौरव नेगी के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि जघन्य अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त-
1. गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व0 उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष

2. सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
3. दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व0 नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
4. दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष,

बरामदगी- हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े।

आपराधिक इतिहास- गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर पुत्र स्व० उमेश सिंह नि० वसुन्धरा कालोनी धान मिल टीपीनगर हल्द्वानी एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज है।
1-Fir No 229/20 धारा 323/504/506 भादवि
2-Fir No 131/21 धारा 147/148/149/307/504 भादवि
3-Fir No 668/21 धारा 323/504/506 भादवि
4-Fir No 67/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
5-Fir No 85/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
6-Fir No 277/22 धारा 324/506 भादवि
7-Fir No 325/22 धारा 332/353/341/504/506 भादवि
8-Fir No 128/23 धारा 147/148/149/307/34/364/511/323/504/506/427 भादवि
9-Fir No 165/25 धारा 318 (3)/338/336 (3)/340(2)/3(5) बीएनएस
10-Fir No 271/25 धारा 78/352/351(2) (3) बीएनएस
11-Fir No 371/25 धारा 115 (2)/352/351(2) (3) बीएनएस

अभियुक्त दीपेश लटवाल के विरूद्ध थाना मुखानी में पहले भी 03 मुकदमे दर्ज है। जिनमें
1- Fir No 173/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- Fir No 219/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
3- Fir No 130/23 धारा 452/506 भादवि

 

देहरादून। प्रदेश की शांति को पता नहीं किसकी नज़र लग गई है। रोज़ कहीं ना कहीं से आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। बुधवार को राजधानी में गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की अति व्यस्त इलाके में हत्या के बाद गुरुवार सुबह हल्द्वानी शहर के गल्ला मंडी इलाके में गोदामों के पास एक युवक और युवती की हत्या कर दी गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। सिर और चेहरा भारी पत्थरों से कुचला गया था। घटनास्थल पर खून सने पत्थर बरामद हुए हैं।

सुबह करीब 7:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 31 वर्षीय शुभम टम्टा (निवासी तल्ला खोलटा, लोहर माल रोड, अल्मोड़ा) और 19 वर्षीय लक्ष्मी (निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल) के रूप में की जा रही है। हालांकि, दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस को घटनास्थल से युवक के पास चंपावत और अल्मोड़ा पते वाले आधार कार्ड मिले हैं। इसके अलावा निरोध, लाइटर और पर्स भी बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। वहीं एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने मौके का निरीक्षण कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों हल्द्वानी कब और किस उद्देश्य से आए थे। वर्षों बाद हल्द्वानी में हुए इस डबल मर्डर ने शहर की कानून -व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल से मिले निजी सामान के आधार पर पुलिस दोनों के संबंधों की प्रकृति खंगाल रही है। क्या यह प्रेम प्रसंग का मामला था या किसी विवाद का परिणाम?

सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचलना अक्सर पहचान मिटाने की कोशिश माना जाता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी मृतकों को जानते थे। युवक के पास अलग-अलग जिलों के पते वाले दस्तावेज मिले हैं। इससे यह भी जांच का विषय है कि क्या दोनों किसी काम से शहर आए थे या किसी से मिलने। सूत्रों के अनुसार मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज जांच की दिशा तय करेंगे। पुलिस परिवारजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!