चालंग क्षेत्र में पारिवारिक विवाद; बेटे ने की पिता की हत्या नशे की लत बनी खूनी संघर्ष की वजह, आरोपी गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सेवा का अधिकार कार्यालय के पास स्थित डांडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली पारिवारिक कलह और नशे की लत ने एक हस्ते- खेलते परिवार को उजाड़ दिया। आरोप है कि एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के दौरान अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही पिता की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डांडी इलाके में रहने वाले नितिन और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में अंधाधुंध हुए आरोपी नितिन ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में पिता को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ​जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम खुलासे लगे हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी नितिन नशे की लत और लगातार चल रही घरेलू कलह से ग्रस्त था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था, जो अंततः इस वीभत्स हत्याकांड पर जाकर समाप्त हुआ।

​घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही, पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की अग्रिम कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!