जिलाधिकारी देहरादून एवं एसएसपी का तबादला, सोनिका डीएम तो कुवंर होंगे एसएसपी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने जहां कुछ दिनों पहले तमाम आईएएस अधिकारी का तबादला किया था उसके बाद 2 दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसके बाद अब उत्तराखंड शासन ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी का तबादला कर दिया है।

इन अधिकारियों को मिली जिले की कमान……

देहरादून जिला अधिकारी पद से हटाए गए आर राजेश कुमार।

अपर सचिव सोनिका को सौंपी गई देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की दी गई जिम्मेदारी।

दिलीप सिंह कुंवर को बनाया गया देहरादून का एसएसपी।

उत्तराखंड शासन ने जारी किया आदेश।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!