जेल से रिहा हुईं आजम खान की विधायक पत्नी तंजीम फातिमा

287

रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खां की पत्नी विधायक डॉ. तंजीम फातिमा आज सोमवार शाम को जिला कारागार से रिहा हो गईं हैं। वह अपने पति आज़म खां व छोटे बेटे अब्दुल्ला आज़म के साथ जेल में 298 दिन रहीं। बुजुर्ग विधायक जेल के महिला बैरक में थीं। अभी उनके पति आजम खां व बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में ही हैं।

जेल प्रशासन ने काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें साेमवार शाम 7.25 बजे जेल से रिहा किया है। 70 वर्षीय महिला विधायक की रिहाई पर उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम व बहू सिदरा के साथ दोनों पोती भी आई थी। हालांकि, इस दौरान परिवारजनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने बताया कि कोर्ट से जमानत का आदेश मिलने के उपरांत प्रक्रिया पूरी डॉ. तंजीम को रिहा कर दिया गया है।