डॉ0 नपलच्याल भारतीय चिकित्सा परिषद के कार्यवाहक रजिस्ट्रार नियुक्त

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। डॉ0 केएस नपलच्याल, संयुक्त निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें उत्तराखण्ड को तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रार भारतीय चिकित्सा परिषद्, उत्तराखण्ड के पद के महत्वपूर्ण कार्यों के सुचारू संचालन के साथ ही परिषद् में कार्यरत कार्मिकों के वेतन/मानदेय आदि का ससमय भुगतान किये जाने हेतु अस्थायी व्यवस्था के तहत स्थायी रजिस्ट्रार की तैनाती होने तक के लिए कार्यवाहक रजिस्ट्रार भारतीय चिकित्सा परिषद्, उत्तराखण्ड का प्रभार प्रदान किया जाता है।

इस हेतु डॉ0 केएस नपलच्याल को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन/भत्ते देय नहीं होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

(ज्योति सिंह) अनु सचिव।

देखें आदेश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!