डोईवाला में आयोजित कांग्रेस की पदयात्रा में भारी संख्या में उमडा जनसमूह

MS Malik
By
3 Min Read

महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने आयोजित किया था कार्यक्रम

देहरादून। गुरुवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान एवं मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर पदयात्रा की।
महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित द्वारा आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में जनसमूह नजर आया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही मजदूर एवं किसानों के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल डीजल, गैस एवं अन्य खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। परंतु सरकार इन को काबू में करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर प्रदेशवासी उत्तराखंड में बदलाव के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

हरीश रावत ने गन्ना मूल्य घोषित करने एवं भुगतान कराने की मांग करते हुए अपने संबोधन में किसानों के साथ ही मजदूर तबके से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हिमाचल की जनता ने उपचुनाव में 4 सीट सत्ताधारी भाजपा को हराई तो केंद्र सरकार को पेट्रोल डीजल के दाम कम करने पड़े। यदि प्रदेश की जनता ने भाजपा को हरा दिया तो तेल, गैस, सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम आधे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो गैस सिलेंडर पर महिलाओं के खाते में ₹200 की सब्सिडी भेजने का काम करेंगे। प्रत्येक परिवार को 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे एवं दूसरे साल उसको बढ़ाकर 200 यूनिट करने का काम करेंगे।

पदयात्रा के पश्चात कार्यक्रम की आयोजिका हेमा पुरोहित ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान पदयात्रा में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी, मनीष नागपाल, कांग्रेस सेवा दल के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण पुरोहित, गौरव मल्होत्रा, सरदार इन्द्रजीत सिंह, प्रकाश पुरोहित, लक्ष्मण बिष्ट, करतार नेगी, सागर मनवाल, सरदार सतनाम सिंह, मोहित, उनियाल गोपाल सोनी, रेनू रोहिला, सरदार प्रविन्द्र सिंह, बॉबी, रिंकू, सावित्री थापा, नीरज त्यागी, गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, सरदार गुरदीप सिंह, अमित मौर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!