डोईवाला विधानसभा से निर्दलीय नामांकन करने वाले सौरव थपलियाल ने नाम वापस लिया

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को नाम वापसी के दिन काफी राहत मिली है। भाजपा के बागी चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। तीन प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कहने पर एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरव थपलियाल को मनाने में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की प्रमुख भूमिका रही।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले सौरभ थपलियाल ने अनिल बलूनी एवं चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से मुलाकात के बाद अपना पर्चा वापस ले लिया है। जिसके बाद भाजपा को डोईवाला विधानसभा में कुछ राहत के आसार नजर आ रहे हैं। क्योंकि युवाओं में सौरव थपलियाल का बड़ा असर माना जाता है। 3 दिन पहले जिस समय सौरव थपलियाल नाराजगी जताने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे उस समय भी उनके साथ सैकड़ों की संख्या में युवा चल रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!