दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जे से दुखी युवक ने पत्नी बच्चों समेत किया आत्मदाह का प्रयास

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पत्नी और दो बेटियों संग बीच चौराहे पर आत्मदाह करने की कोशिश की। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने भागकर उन्हें बचाया। इसके बाद सभी को गौतमपल्ली थाने ले जाया गया। थाने में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ये मामला वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास लामार्ट चौराहे का है। यहां प्रतापगढ़ के फतनपुर निवासी राजन मिश्रा अपनी पत्नी और दो बेटियों संग पहुंचे थे। उन्होंने चौराहे पर खुद और पत्नी. बेटियों पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे वहां भागकर पहुंचे और उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाने से रोका।

पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। जिले में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुए। एसीपी हजरतगंज ने बताया कि प्रतापगढ़ पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। महिला और उसके परिवार को वहां की पुलिस के हवाले किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!