कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में सिर्फ 5.99% मेकिंग चार्ज पर खरीदें मनपसंद ज्वैलरी

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

ग्राहकों को मिल रहा सैकड़ों आकर्षक उपहार जीतने का बेहतरीन मौका, ग्राहक जमकर उठा रहे लाभ

देहरादून। त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स माजरा, देहरादून एक खास ऑफर लेकर आया है। यहां ग्राहकों को सिर्फ 5.99 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर मनपसंद ज्वैलरी खरीदने का अवसर मिल रहा है। खास बात यह है कि आकर्षक मेकिंग चार्ज के साथ खरीदारी करने वाले ग्राहकों को शानदार उपहार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।

कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स, माजरा के एमडी शेख इक़बाल हुसैन ने बताया कि प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किया गया है। इसके तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहारों की सौगात मिल सकती है। इस उपहार योजना में तीन स्कूटी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोने के सिक्के और स्मार्टफोन सहित सैकड़ों आकर्षक गिफ्ट शामिल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को किफायती दरों पर बेहतरीन ज्वैलरी उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी खरीदारी को और भी यादगार बनाना है। कम मेकिंग चार्ज के चलते ग्राहक अपने बजट के अनुसार पसंदीदा आभूषण खरीद सकते हैं और साथ ही उपहार जीतने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

शेख इक़बाल हुसैन ने बताया कि कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में ग्राहकों की पसंद और संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाती है। प्रतिष्ठान की ओर से हमेशा बेहतर खरीदारी अनुभव देने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में यह विशेष ऑफर पेश किया गया है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों और ज्वैलरी खरीदने के इच्छुक ग्राहकों से प्रतिष्ठान में पहुंचकर ऑफर की जानकारी लेने और खरीदारी का लाभ उठाने की अपील की। कम मेकिंग चार्ज और सैकड़ों आकर्षक उपहारों के इस विशेष ऑफर ने कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स को ज्वैलरी खरीदारी के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक खास विकल्प बना दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!