दिनेश केमवाल, दीपक फरासी, मनोज कुकरेती सहित आधा दर्जन भाजपाई 6 साल के लिए निष्कासित

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। महानगर भारतीय जनता पार्टी देहरादून ने रायपुर विधानसभा के आधा दर्जन भाजपाइयों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की संस्तुति पर महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान ने निष्कासन पत्र जारी किया है।

पार्टी ने वार्ड नंबर 59 से नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी रहे पूर्व प्रधान दीपक फरासी

तपोवन मंडल के पूर्व मंत्री मनोज कुकरेती

पार्षद प्रत्याशी रहे एवं किसान मोर्चा के प्रभारी दिनेश केमवाल

मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी विजेंद्र सिंह नेगी बिजजी

मंडल महामंत्री गणेश शिमलाना

सुरेंद्र सिंह नेगी

एवं डोईवाला से रामानंद बहुगुणा को पार्टी प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने पर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

वहीं, मंडल उपाध्यक्ष रहे दीपक फरासी ने अपने निष्कासन को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति के लिए अपने कर्मठ एवं जमीनी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है जिन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के लिए पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है उस व्यक्ति का कोई भरोसा नहीं है कि वह चुनाव के बाद पार्टी में रहेगा भी या नहीं।

पूर्व मंडल मंत्री एवं निष्कासन की जद में आए मनोज कुकरेती ने कहा कि जिस व्यक्ति ने रायपुर विधानसभा में संगठन के अधिकतर कार्यक्रमों में अपनी मनमानी कर रोड़े अटकाने का काम किया है, और जिसका कोई दीन ईमान नहीं है, जो अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस को धोखा दे सकता है इस बात की क्या गारंटी है कि जरूरत पड़ने पर फिर से अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़कर चला जाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!