दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का 18 से दो दिवसीय गढवाल मंडल दौरा

MS Malik
By
3 Min Read

हरिद्वार और देहरादून में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत,जनता की टटोंलेंगे नब्ज

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हरिद्वार और देहरादून के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उत्तराखंड में आप के 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पहली बार गढ़वाल दौरे पर आप के उपमुख्यमंत्री हरिद्वार पहुचेंगे।

आज देहरादून में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मनीष सिसोदिया के दौरे की जानकारी दी। इस दौरान आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि कुंमाउ के सफल दौरे के बाद मनीष सिसोदिया अब दो दिन के दौरे पर हरिद्वार और राजधानी देहरादून आ रहे हैं। 18 दिसंबर को मनीष सिसोदिया दिल्ली से सबसे पहले सडक मार्ग से नारसन बौर्डर पहुंचेगे जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नारसन से सडक मार्ग से रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेगे जहां वो शाम को गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा की पूजा करेंगे जिसके बाद वो संत समुदाय के साथ मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे, मनीष सिसोदिया का रात्री प्रवास हरिद्वार होगा।

19 दिसम्बर सुबह 9 बजे मनीष सिसोदिया हरिद्वार से देहरादून के लिए निकलेंगे जहां रास्ते में नेपाली फार्म समेत कई जगहों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। देहरादून पहुच कर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड राज्य के आन्दोलन में शहादत दे चुके शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे जिसके बाद घंटाघर पहुँच कर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर होटल पैसिफिक में उत्तराखंड अलग अलग शहरों से आए 250 स्कूल के प्रिंसीपलों के प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जिसमें उन्हें एक निजी संस्था द्वारा आमंत्रित किया गया। ये तमाम लोग आप पार्टी की नई स्कूली शिक्षा नीति के प्रति मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी की विचारधारा जनाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने मनीष सिसोदिया को आमंत्रित किया है। इस प्रोग्राम में मनीष सिसोदिया नई शिक्षा नीति पर भी अपने विचार रखेंगे।

दोपहर दो बजे से पार्टी संगठन की बैठकें होंगी, जिसमें गढवाल मंडल के जिलों से आए लोगों से मनीष सिसोदिया आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। शाम 4.30 बजे से समाज के सभी अलग अलग वर्ग के बुद्धिजीवी लोगों से सिसौदिया का इंटरैक्टिव सैशन होगा जिसमें “देवभूमि की बात ,मनीष सिसौदिया के साथ” के माध्यकम से मौजूद लोग अपने सवाल मनीष सिसौदिया से पूछेंगे जिनका जवाब मनीष सिसोदिया देंगे । इसके बाद बीजापुर गेस्ट हाउस में शाम 5.30 बजे प्रेस वार्ता होगी।

प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रभारी दिनेश मोहनिया के साथ आप प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग और पूर्व आईएएस सुबर्धन शाह भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!