दुखद: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की मृत्यु

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल राजेश कुमार का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिवंगत राजेश कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत राजेश कुमार पुत्र आशाराम मूल रूप से शांतरशाह पंतजलि योगपीठ, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे। वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है, जो वर्तमान में जनपद हरिद्वार में निवास कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!