GST चोरी में लिप्त फर्मों पर राज्य कर विभाग का छापा, पकड़ी करोड़ों की चोरी

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राज्य कर विभाग की सीआईयू द्वारा सड़क निर्माण करने वाली तथा Work Contractor का व्यवसाय कर रही 5 प्रमुख फर्मों तथा उन्हें बोगस बिल सप्लाई करने वाली 4 अस्तित्वहीन फर्मों के यहाँ एक साथ छापेमारी की कार्यवाही की गयी।

सी०आई०यू० टीम पिछले दो महीनों से इन फर्मों की खरीद पर निगाह रखे हुई थी। जांच पर यह भी पाया गया है कि इन फर्मों द्वारा बिना किसी वास्तविक खरीद के ही आई०टी०सी० का लाभ लेने के लिए बोगस फर्मों की चेन बनायी गई । इस चेन के माध्यम से आई०टी०सी० का लाभ लेकर अपनी माल एवं सेवाकर देयता का समायोजन किया जा रहा था। इन फर्मों के सप्लायर फर्मों की बैकवॉड चैन की जांच करने पर यह पाया गया कि ये सप्लायर फर्मे या तो अस्तित्वहीन अथवा संबंधित न्यायनिर्णयन अधिकारी द्वारा पंजीयन निरस्त किया गया हैं। इन में से कुछ फर्म ऐसे माल की ट्रेडिंग दिखा रही थी, जिसके लिए वे पंजीकृत नहीं थे।

जांच पर यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में State Permit की गाड़ियां से Inter State transport दर्शाये जा रहे थे। कई मामलों में माल की डिलिवरी पंजाब से हरियाणा दिखायी गयी। E-way bill Portal पर RFID जांच करने पर पाया गया कि एक ही दिन में उन वाहनों पर कई E-way bill बनाये गये थे और ये वाहन 1000 किलोमीटर की दूरी मात्र 15-17 घण्टों में पूरी कर रहे थे। कर चोरी के पुख्ता प्रमाण मिलने पर आयुक्त कर के निर्देशानुसार इन फर्मों के विरूद्ध एक साथ छापे की कार्यवाही की गयी, कार्यवाही में कुल 13 टीमें गठित करते हुये 34 अधिकारियों को सम्मिलित किया गया था। आयुक्त कर द्वारा टैक्स चोरी के मामले में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

प्रथम दृष्ट्या इन फर्मों द्वारा कुल ₹ 6.06 करोड़ से ऊपर की जी०एस०टी० चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
छापेमारी की कार्यवाही देर रात तक चली तथा छापे के दौरान फर्मों के व्यापार स्थल से टीमों द्वारा अभिलेख जब्त किये गये हैं। जिनका विश्लेषण का कार्य गतिमान है। इन फर्मों द्वारा जांच के दौरान ही ₹ 3.67 करोड़ रुपये जी०एस०टी मौके पर ही जमा भी करा दिया गया है तथा ₹2.41 करोड़ रुपये ITC Reversal करायी गयी। कार्यवाही में कुल 13 टीमें गठित करते हुये 34 अधिकारियों को सम्मिलित किया गया था। जांच टीम में उपायुक्त विनय पाण्डे, अर्जुन राणा सुरेश कुमार,, नेहा मिश्रा, सहायक आयुक्त टीका राम,, नितिका, मनमोहन असवाल, योगेश रावत, मानवेन्द्र, कृष्ण कुमार, रजनीकान्त अविनाश, STO शअसद, अलीशा, ईशा, गजेन्द्र भण्डारी, दुर्गेश पुरोहित, शैलेन्द्र चमोली, शिखा, हेमा पुण्डीर शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!