दुस्साहस: राजधानी में चाकू की नोक पर महिला से लूट, ज्वैलरी और नकदी लेकर लुटेरा फरार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में बेखौफ लुटेरा एक घर में घुस कर चाकू की नोक पर महिला से नकदी और गहने लेकर फरार हो गया। घटना जीएमएस रोड स्थित मोहित विहार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बदमाश महिला से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। महिला उरेड़ा में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। शिकायत के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात नम्रता वोहरा के घर में बदमाश घुस आया। उसने महिला को चाकू का डर दिखाकर करीब सात लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बदमाश बाहर भाग निकला।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाहर वैन में भी तीन बदमाश बैठे हुए थे। वहीं, पीड़ित नम्रता ने बताया कि वह करीब पौने एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी। तभी बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया और बोला कि उसे पैसों की जरूरत है। उसके धमकाने पर वोहरा ने उसे अलमारी का रास्ता दिखाया जिसमें 50 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। साथ ही जाते वक्त वह गले की चेन भी ले गया। पीड़ित महिला वोहरा के अनुसार, उसके जाने के बाद उन्होंने अलमारी देखी तो पता चला कि उसमे से बहुत से सोने के जेवरात गायब थे। इस हिसाब से आशंका है कि वह पहले से ही घर में घुसा हुआ था।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!