दून में केजरीवाल का रोड शो आज, कर सकते हैं महत्वपूर्ण घोषणा

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे हैं। जिसको लेकर आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह दिखाई दे रहा है। गढवाल की लगभग सभी विधानसभाओं से बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरु हो चुका है।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली से सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगें जहां पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे जिसके बाद उनका काफिला देहरादून पहुंचेगा। अरविंद केजरीवाल देहरादून पहुंचते ही बीजापुर गेस्ट हाऊस जाएंगे इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वो ITDR ऑडिटोरियम में संवाद करेंगे जिस दौरान वो उत्तराखंड की जनता के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। इसके बाद उनका काफिला सीधे घंटाघर पहुंचेगा जहां वो इंद्रमणि बडोनी के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद उनका रोड शो घंटाघर से राजपुर रोड होते हुए दिलाराम चौक तक जाएगा जहां उनके साथ सैकड़ों आप कार्यकर्ता रोड शो में मौजूद रहेंगे।

केजरीवाल ने खुद भी ट्वीट करके अपने देहरादून आने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि –

उत्तराखंड जा रहा हूँ।

आम आदमी पार्टी मंगलवार को एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी।

अरविंद केजरीवाल ने देहरादून आने से पहले ट्वीट के जरिए इस बात को बताया कि उनकी घोषणा उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी जो उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगी।

उनके इस दौरे को लेकर आप पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और आप कार्यकर्ता बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। पिछले दौरे के दौरान प्रदेश की जनता के लिए सरकार बनते ही अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले ही दौरे में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही थी और कहा था हर महीने आऊंगा नई घोषणा करूंगा इसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि कल देहरादून आने पर अरविंद केजरीवाल, प्रदेश हित में कुछ बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल इस दौरे में कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर उनमें जोश भरेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!