दून में भाजपाईयों ने आश्रम के बच्चों के साथ मनाया राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का जन्मदिन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। गढ़ी कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता विनोद पंवार ने भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन पर तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ खुशियां बांटी।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया गया उसके बाद विनोद पंवार ने बच्चों के संग मिलकर केक काट जन्मदिन मनाया और बलूनी की दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर पंवार ने कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी देश के साथ-साथ प्रदेश के हितों के लिए विशेष रुप से सक्रिय रहते हैं। बलूनी के कारण प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिली हैं।

इस दौरान मोहित, रोहित,आशीष झा, आकाश पाल,गौरव शर्मा, राहुल,विशू कुमार, रवि चौहान, शुभम कुमार, गौतम, अमन आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!