न्यू लांच ‘स्टार प्रोडक्ट’ के 6 हज़ार से अधिक आकर्षक डिजाइनों के साथ ग्राहकों को मिल रहा भरोसा, गुणवत्ता और शाही कलेक्शन का अनूठा संगम
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक शानदार और बेहद लाभदायक अवसर सामने आया है। सहारनपुर रोड माजरा स्थित “कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स” इन दिनों अपने विशेष ऑफर और आकर्षक डिजाइनों को लेकर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासतौर पर “न्यू लॉन्च स्टार प्रोडक्ट” पर दिया जा रहा मात्र 5.99 प्रतिशत मेकिंग चार्ज ग्राहकों के लिए चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
बाजार में जहां सोने की बढ़ती कीमतें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं, वहीं कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स द्वारा न्यू लांच ‘स्टार प्रोडक्ट’ की खरीद पर ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए प्रत्येक 10 ग्राम ज्वेलरी की खरीद पर कई हजार रुपये तक का लाभ दे रहा है। बेहद कम मेकिंग चार्ज के साथ प्रीमियम क्वालिटी ज्वेलरी खरीदने का यह अवसर लोगों को आकर्षित कर रहा है। यही कारण है कि शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं।
कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी की भव्य एवं आधुनिक रेंज उपलब्ध है। यहां करीब 6 हज़ार से अधिक डिजाइनों का विशाल संग्रह मौजूद है, जिसमें पारंपरिक भारतीय कला और आधुनिक फैशन का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। शादी-विवाह, एंगेजमेंट, त्योहार, पार्टी वियर और रोजमर्रा के उपयोग के लिए अलग-अलग श्रेणियों में विशेष कलेक्शन तैयार किए गए हैं। हर डिजाइन को बारीकी और उत्कृष्ट कारीगरी के साथ तैयार किया गया है, जो ग्राहकों को पहली नजर में आकर्षित कर रहा है।
शोरूम का आकर्षक माहौल और ग्राहकों के प्रति सरल एवं शालीन व्यवहार भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। यहां ग्राहकों को न केवल नवीनतम डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिल रही है, बल्कि उन्हें गुणवत्ता और पारदर्शिता का भरोसा भी दिया जा रहा है। यही वजह है कि कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स ने देहरादून के ज्वेलरी बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली है।
कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स के प्रबंधक शेख इक़बाल हुसैन ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल ज्वेलरी बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को भरोसे, गुणवत्ता और उत्कृष्ट डिजाइनों का अनूठा अनुभव देना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ग्राहक केवल आभूषण नहीं, बल्कि विश्वास और वैल्यू भी खरीदते हैं। इसी सोच के साथ शोरूम में हर कलेक्शन को बेहद सावधानी और आधुनिक ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हुसैन ने बताया कि ग्राहकों को कम कीमत में बेहतरीन गुणवत्ता और लेटेस्ट डिजाइनों की ज्वेलरी उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता है। “स्टार प्रोडक्ट” पर दिया जा रहा विशेष ऑफर इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे ग्राहकों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।
देहरादून में कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स एक विश्वसनीय और लोकप्रिय ज्वेलरी डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। शानदार ऑफर्स, प्रीमियम कलेक्शन और ग्राहकों के प्रति समर्पित सेवा के कारण यह प्रतिष्ठान लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अधिक जानकारी एवं खरीदारी के लिए ग्राहक सहारनपुर रोड माजरा, देहरादून में शोरूम पर पहुंच सकते हैं या 7900900993 एवं 7900900994 पर संपर्क कर सकते हैं।











