देहरादून: छात्रा ने कालेज़ में खाई चूहे मारने वाली दवाई, अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। एमकेपीजी कॉलेज के कैंपस में एक छात्रा ने जहर खा लिया। जिसके बाद युवती को दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मिली जानारी के अनुसार छात्रा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर में उसने कालेज में चूहे मारने वाली दवा खा ली और मैदान में पेड़ के नीचे जाकर बैठ गई। बेहोशी आने पर अन्य छात्राओं से प्रबन्धन को जानकारी दी। कालेज की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। छात्रा को दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवायाnगया है। फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है, छात्रा सिंघल मंडी की रहने वाली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!