देहरादून: बेखौफ भूमाफियाओं ने काट डाले सरकारी भूमि पर खड़े शीशम के 36 पेड़, मुक़दमा दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सहस्त्रधारा मालदेवता रोड़ पर मौजा मरोठा में नगर निगम की नदी क्षेत्र की भूमि खसरा संख्या 445, 7.277 हे0, पर खड़े शीशम के हरे पेड़ों का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कटान किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम को संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा मौका स्थल का मुआयना किया गया। मौका मुआवना करने पर पाया गया कि उक्त नदी श्रेणी की भूमि पर 36 शीशम के हरे पेड़ कटे पाए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर विवेक राजौरी, कानून को संजय सैनी, कर अधीक्षक नगर निगम राहुल केंथोला, आत्माराम सैनी, विनोद नवानी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, जिला प्रशासन की टीम एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!