देहरादून: भारी बारिश की चेतावनी के बाद आज बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आज सोमवार 26 सितंबर को मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शासकीय अशासकीय स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेश के अनुसार समस्त प्रधानाचार्य राoइoकाo राoउoमाoवि0,राo प्राo विo,रा0 जूनियर, अशासकीय शासकीय विदयालय (जूनियर /माध्यमिक )/ निजी विदयालय / आंगनवाडी केंद्र/मदरसे को अवगत कराना है कि भारी बारिश की चेतावनी के बाद देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ0 मुकुल कुमार सती ने बताया कि ज़िला अधिकारी देहरादून से निर्देश प्राप्त हुए है कि भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर एवं छात्र छात्राओ के सुरक्षा के दृष्टिगत भी दिनांक 26-09-2022 को समस्त शिक्षण संस्थान, शासकीय, आशस्कीय निजी विदयालय, पूर्णतः बंद रहेंगे, अतः उक्त के क्रम में संबंधित संस्थाध्यक्षो को निर्देशित किया जाता है की उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!