देहरादून: युवा समाजसेवी फरासी भी वार्ड 59 गुजराडा से चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में अगले साल होने वाले नगर निकाय चुनाव में राजधानी देहरादून के वार्ड 59 से चुनाव लडने के इच्छुक दावेदारों में अनूप फरासी का नाम भी जुड़ गया है। वार्ड की यह सीट पिछली बार महिलाओं के लिए आरक्षित थी जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी रहीं शिवानी बंसल ने जीत हासिल की थी।

कालागांव निवासी भाजपाई पृष्ठभूमि वाले अनूप फरासी भी इस समय मजबूती के साथ टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मन बना लिया हैं। उनके समर्थक भी उनपर चुनाव लडने का दबाव बना रहे हैं। यदि अनूप फरासी के बारे में बात की जाए तो वह शिक्षित और युवा चेहरा हैं और क्षेत्र में वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फरासी ने क्षेत्र में पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले हर तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया हैं। इतना ही नहीं चाहे लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव वह हर तरह के चुनाव में अपनी भाजपा को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हुए भी दिखाई देते रहे। क्षेत्र के बड़े भाजपा नेताओं से भी उनकी निकटता किसी से छुपी नहीं है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने भी भाजपा हाईकमान के सामने वार्ड 59 से पार्षद का चुनाव लडने की इच्छा जताने का मन बना लिया है। अब यह तो समय ही बताएगा कि आखिर भाजपा हाईकमान किस चेहरे को चुनाव मैदान में उतारता हैं लेकिन अनूप फरासी भी इस समय मजबूत दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!