धामी सरकार से नाराज पुलिस परिजनों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस ग्रेड-पे 46 सौ रुपए करने का मामला एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है। इस बार पुलिस के परिजनों ने आर-पार की लड़ाई, की चेतावनी सरकार को दे दी है। इसी के चलते आज पुलिस के परिजनों ने सीएम आवास कूच किया हालांकि पुलिस ने इन्हें हाथीबड़कला चौकी के समीप रोक लिया जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। बाद में सभी प्रदर्शन कर रहे परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल पुलिस शहीद दिवस के दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस ग्रेड पे 4600 रुपए किये जाने की घोषणा कर दी गई थी,,,, लेकिन अभी तक इसका कोई शासनादेश जारी न होने से पुलिस परिजन सरकार से खासा नाराज हैं, ऐसे में अब परिजनों का कहना है कि सरकार जल्द इस पर जीओ जारी नहीं करती है तो ये लड़ाई उग्र होगी। इतना ही नहीं परिजनों से सरकार को आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है।

आपको बता दें सरकार के साथ-साथ खुद पुलिस के मुखिया ने पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया था कि जल्द उनकी मांगों पर फैसला हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जिसके चलते परिजनों को आंदोलनरत होना पड़ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!