ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष 24 जिला पंचायत सदस्यों एवं 15 प्रधानों संग कांग्रेस में शामिल

MS Malik
By
5 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विशेष प्रयासों से बडी संख्या में लोगों ने सोमवार को भाजपा का दामन छोड कांग्रेस का दामन थाम लिया। सितारगंज की राजनीति के मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी धर्मपत्नी रेनू गंगवार ने 24 अन्य जिला पंचायत सदस्यों 15 ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्ता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को कांग्रेस का पटका और माला पहनाकर का स्वागत किया।

इस अवसर पर गोदियाल ने कहा कि गंगवार परिवार ने सदैव जनहित के सरोकारों के लिए आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि गंगवार एवं उनकी धर्मपत्नी के कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने से पार्टी को भविश्य में बहुत मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हम पार्टी में उन सब लोगों का स्वागत करते हैं जो निस्वार्थ रूप से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना चाहते है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज जिस प्रकार देश में अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। ऐसे में हम सब को ऐसे अराजक तत्वों का मिलकर मुकाबला करना है, जो देश को जाति, धर्म एवं वर्ग के नाम पर बांटकर सत्ता हसिल करना चाहते है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसने सदैव देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है और जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है। दूसरी तरफ ऐसे लोग है जिन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम किया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने युवा साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबका कर्तब्य है कि देश में आज जो लोग सत्ता में बैठे है वह देश को किस दिशा की ओर ले जाने का काम कर रहे है इस पर चिन्तन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंगवार एवं सितारगंज के सभी गणमान्य साथियों के कांग्रेस में सम्मिलत होने से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी। आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में जनता से बडे-बडे दावे करके सत्ता पर काबिज हुई थी परन्तु आज उत्तराखण्ड की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय से वेतन नही मिल रहा है कर्मचारी लगातार सड़कों पर अपनी मांगों के लिए संघर्षरत है, विकास कार्य ठप्प पडे़ है। उत्तराखण्ड कांग्रेस के सभी नेताओं ने नये मेहमानों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो को अपना बताकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की वर्तमान सरकार मोबाईल वैनों से घर-घर शराब बेचने का काम कर रही है और इसी को अपनी सबसेे बड़ी उपलब्धि मान रही है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोगों ने श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया है पार्टी की विचार धारा के प्रति प्रतिबद्वता रखने वाले लोगों का कांग्रेस में स्वागत है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश, अरविन्द कुमार, अमर सिंह, त्रिलोक सिंह, अनीमा सिंह, उत्तम आचार्य, बीर सिंह, दुर्गेश कुमार, नीलम राना, कुलदीप कौर, दीपा देवी, त्रिनाथ विश्वास, कमला देवी, सुमन सिंह, मोनिका, अजीत पाल सिंह, गंगा, हरदेव सिंह, अमनदीप कौर, मीना रानी, सद्दाम, अफरोज जहां, जन्नतुल फिरदौस, नेम चन्द, जरनैल सिंह, लख्खा सिंह, बसंत सिंह, दिनेष सिंह, सोहन लाल, इश्तियाक अंसारी, लखविन्दर सिंह, इस्तखार हुसैन, कासिम मलिक, जावेद अंसारी, शाहिद अंसारी, नाजिर अंसारी, तारेब मलिक, यूनुस मंसरी, तालिब, सलमान अंसारी, अली, राजू खान, चहरह, आशू खान, जावेद खान, मुस्तकीम सिद्विकी, अमीर अंसारी आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!