नगर निगम के जुड़ी ग्राम पंचायतों का गृह कर माफ किये जाने पर सीएम का विधायक गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव पुण्डीर ने जताया आभार

MS Malik
By
1 Min Read

नगर निगम के जुड़ी ग्राम पंचायतों का गृह कर माफ किये जाने पर सीएम का विधायक गणेश जोशी एवं विधायक सहदेव पुण्डीर ने जताया आभार

देहरादून। नगर निगम क्षेत्र में जुड़ी ग्राम पंचायतों को अगले 10 वर्ष तक गृह कर में छूट दिये जाने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं सहसपुर विधायक सहदेव पुण्डीर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आभार जताया।
मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के दौरान विधायक जोशी ने कहा कि सरकार की इस ऐतिहासिक फैसले से लाखों लोगों को इस निर्णय से लाभ होगा। उन्होनें कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया था और उस वक्त मुख्यमंत्री रावत ने घोषणा की थी कि ग्राम पंचायतों से अगले 10 वर्ष तक गृह कर नहीं लिया जाऐगा। विधायक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे पूर्ण करते हैं। उन्होनें सभी क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!