नगर निगम द्वारा दुकानें खाली करने के नोटिस के खिलाफ व्यापारियों का DM कार्यालय पर प्रदर्शन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में दर्शनी गेट व्यापारियों को नगर निगम द्वारा नोटिस के माध्यम से दुकाने ख़ाली करने के आदेश दिये गये थे, उसके संबंध में आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत करवाया कि, जिन दुकानदारों को नोटिस दिया गया है, वह सन 1947, यानी आज़ादी के बाद से यहाँ पर अपनी दुकाने चला रहे है और अपने परिवार का, उन दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसे में यह दुकानें तोड़ी जाती है तो लगभग इनसे जुड़े लोगो का जीवन उथल-पुथल हो जायेगा।

वहीं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने कहा, हमारी प्रशासन से बस यही मांग है कि, या तो इन दुकानदारों को कहीं अन्य जगह पर स्थापित किया जाये और उसके बाद दुकानों को तोड़ा जाए या फिर इसको यथावत रहने दिया जाये। इस मौके पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन, महामंत्री पंकज डिढ़ान, संरक्षक रवि मल्होत्रा, पार्षद अजेय सिंघल, दर्शनी गेट संयोजक देवेन्द्र साहनी, रवीश बंसल, पारस अरोड़ा, दिव्य सेठी, सार्थक वीरमानी, प्रवीण अग्रवाल, राजेश मौर्य, सुनील जुनेजा, सतीश आहूजा, भूषण साहनी, विक्रम अरोड़ा, नीरज, प्रवीण दंग, राजेंद्र सती, मोनिका वर्मा, राजकुमार मौर्य, कुनाल सँपाईं, योगेश सहगल अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!