नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप देखें वीडियो

Astitva Times Desk
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक नाबालिग युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। घटना देहरादून के एकता विहार की है जहां 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई घटना के बाद परिजन मामले में इंसाफ की गुहार लगा रहे है,मौत को दो दिन हो चुके है परिजनों ने अब तक मृतका का अंतिम संस्कार नहीं किया है।

सहस्त्रधारा रोड के एकता विहार में रहने वाली नाबालिग किशोरी की मौत के बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने आरोप लगाए है कि नाबालिग जहां काम पर जाती थी वहा उसका शोषण हुआ। वहा रहने वाला युवक अक्सर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता था और बीते दिनों उसको कुछ खिलवाया गया और तबियत बिगड़ने पर जैसे ही अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है की नाबालिग पास ही में मौजूद घर में कार्य करती थी। उधर मृतका की दोस्तो ने कहा कि मृतका ने उनको शोषण के बारे में बताया था। उधर घटना से गुस्साए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकता विहार में धरने पर बैठे और सख्त कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि घटना को 2 दिन का वक्त हो चुका है लेकिन मामले को पुलिस जांच की बात पर टालते हुए मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कांग्रेस इस दुखद घटना में परिवार के साथ खड़ी है।मामले पर एसपी सिटी जया बलूनी ने कहा कि हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन जारी है जिसपर आरोप लगाया है उनके घर के कैमरे की भी पड़ताल पुलिस कर रही है जो भी पहलू सामने आयेंगे सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!