नेहा जोशी बनी भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है कार्य करने में मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत की गई है। आज नई दिल्ली में जारी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाय गए है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में तीन राष्ट्रीय महामंत्री, सात मंत्री सहित पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया है।


उल्लेखनीय है कि नेहा जोशी वर्ष 2017 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी का दायित्व निभा रही है। वह भा0ज0पा0 की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अनेको राष्ट्रीय चैनलों में भी मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने के लिए चर्चित रही है।
नेहा जोशी ने पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार के रूप में 03 वर्ष का वृहद अनुभव प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिला सशक्तिीकरण में रसोई गैस उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


नेहा जोशी ने अपनी उच्च शिक्षा, वाॅशिंगटन विश्वविद्यालय, अमरिका से सामाजिक कार्यो में स्नातकोत्तर की है उनकी प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून से जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है। नेहा जोशी को युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज कौशल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, चालंग ग्राम सभा के पूर्व प्रधान समीर पुंडीर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद ठाकुर, जाखन के पार्षद कमल थापा, पार्षद संजय नौटियाल, युवा भाजपा नेता अवनीश कोठारी जोंटी, चामासारी के पूर्व प्रधान नारायण सिंह राणा आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!