पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने राज्य में शीतकालीन पर्यटन की तैयारियों की समीक्षा की

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में शीतकालीन पर्यटन के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की। सचिव ने औली में स्कीइंग चैम्पियनसिप के आयोजन के लिए विंटर गेम्स फेडरेशन को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। साथ जीएमवीएन को निर्देश दिये कि प्रति वर्ष औली में स्कीइंग प्रशिक्षण पैकेज को अग्रीम रूप से प्रचार प्रसारित किया जाये।

समीक्षा बैठक के दौरान, सचिव ने प्रदेश में औली में स्कीइंग उत्सव, अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सव, विंटर लाइन कार्निवल, एमटीबी माउंटेन बाइकिंग, गंगा क्याॅक फेस्टिवल, और मालदेवता में पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) या स्थानीय एजेंसियों की मदद से कार्ययोजना तैयार करने और अगली बैठक प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। प्रचार विभाग को प्राथमिकता में रखते हुए उप निदेशक, पर्यटन विभाग योगेन्द्र कुमार गंगवार को आयोजनों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई।

पर्यटकों और टूर ऑपरेटरों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, जावलकर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस तरह के आयोजन के लिए ऑपरेटर थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टन्सिंग मास्क कवरिंग जैसे आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उपायों के कार्यान्वयन के लिए उचित उपाय करें। जीएमवीएन को यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित किया कि सभी टूर/एडवेंचर एजेंसियां हर उपयोग के बाद, भारत सरकार और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उपकरणों का उचित सैनिटाइजेशन करें।

बैठक में दिलीप जावलकर ने कहा,

“राज्य में लॉकडाउन खुलने के बाद हमें पर्यटकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और हमें उम्मीद है कि आगामी सर्दियों के मौसम में राज्य में पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा मिलेगा। राज्य में पर्यटन के पुनःनिर्माण के लिए हमें अपने सभी भागीदारों से बहुत सहयोग मिला है। मुझे आशा है कि सरकार द्वारा किये गए प्रयासों से हम इस कठिन समय को सफलतापूर्वक पार कर लेंगे”।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!