प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, इसी महीने जारी हो सकती है अधिसूचना

Astitva Times Desk
2 Min Read

प्रदेश में आठ से 10 मई के बीच हो सकते हैं पंचायत चुनाव

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से निवर्तमान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को उनका प्रशासक नियुक्त किया गया है। अब प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आठ से 10 मई के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इस महीने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी।

प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से निवर्तमान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को उनका प्रशासक नियुक्त किया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रशासक के रूप में नियुक्त जिला पंचायत के अध्यक्षों का कार्यकाल एक जून को और ग्राम प्रधानों का 10 जून को समाप्त हो रहा है।विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि चुनाव के लिए 17 से 20 अप्रैल के बीच अधिसूचना जारी हो सकती है। जबकि इसके बाद आठ से 10 मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। विभाग की ओर से इस संबंध में जल्द ही एक बैठक होनी है। बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि इस बीच पंचायतों में आरक्षण भी तय होना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!