बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

MS Malik
By
1 Min Read

भारत निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभाओं में उपचुनाव का कार्यक्रम किया घोषित

नई दिल्ली/ देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है. राज्य विधानसभा की बदरीनाथ और मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होगा. आयोग के अनुसार 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी. फिर 21 जून तक नामांकन किया जा सकता है. वहीं 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

इसके बाद 10 जुलाई को मतदान होगा. वहीं 13 जुलाई को काउंटिंग होगी. आयोग के अनुसार 15 जुलाई 2024 से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए. बदरीनाथ सिंह पर राजेंद्र सिंह भंडारी के इस्तीफे और मंगलौर सीट पर सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

उपचुनाव का ऐलान करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि आयोग ने उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करा दिए गए हैं और इन मशीनों की मदद से मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!